प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, सौभाग्य और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि यह पर्व हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर देशवासियों को गोवर्धन पूजा की बधाई दी। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के सम्मान में एक संस्कृत सुभाषितम् भी साझा किया।
पीएम मोदी ने लिखा, “सभी देशवासियों को गोवर्धन पूजा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। सभी के सुख, सौभाग्य और समृद्धि का विस्तार हो, यही मंगलकामना है।”
इसके साथ ही उन्होंने लिखा, “आभीरनगरीप्राणप्रियं सत्यपराक्रमम्। स्वभृत्यभयभेत्तारं गोवर्धनधरं भजे॥”
इसका अर्थ बताते हुए प्रधानमंत्री ने भगवान श्रीकृष्ण की वंदना की। उन्होंने कहा कि वे गोवर्धन पर्वत को उठाने वाले, ब्रजवासियों के प्रिय, अदम्य पराक्रम के धनी और अपने भक्तों के सभी भय दूर करने वाले भगवान श्रीकृष्ण को नमन करते हैं।