सुल्तानपुर। जिले में सड़क हादसे में जौनपुर निवासी एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। शुक्रवार रात आटा लेकर घर लौट रहे दयाराम अग्रहरी को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक, दयाराम अग्रहरी जौनपुर जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के बीबीगंज के रहने वाले थे। वह शुक्रवार रात कलान चौराहे से आटा लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान बीबीगंज बाजार से कलान चौराहे की ओर जा रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दयाराम गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही अखंडनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वाहन चालक के फरार होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों ने वाहन की पहचान कर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ लोगों को समझाकर शांत कराया। उन्होंने दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।