इमरान खान की सलामती पर सवाल: बेटे कासिम का दर्द छलका

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सलामती और उनकी मौजूदा स्थिति को लेकर पूरे देश में हड़कंप मचा हुआ है। रावलपिंडी की जेल में बंद इमरान खान को लेकर तरह-तरह की अफवाहें फैल रही हैं। उनके समर्थक जेल के बाहर रातभर प्रदर्शन कर रहे हैं और ‘आज़ादी’ के नारे लगा रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि इमरान खान कहां हैं? उनकी तबीयत कैसी है?

स्थिति गंभीर तब हो गई जब इमरान खान के बेटे कासिम खान ने सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला पोस्ट लिखकर पाकिस्तान सरकार और जेल प्रशासन से जवाब मांगा। उन्होंने कहा, “मेरे पापा जिंदा हैं या नहीं, ये बता दो।” कासिम ने पीएम शहबाज शरीफ और मुनीर को कानूनी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जवाबदेह ठहराने की धमकी भी दी है।

 PTI की बढ़ती चिंता – मुलाकात पर रोक से सवाल तेज

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने गुरुवार, 27 नवंबर को एक बार फिर मांग उठाई कि पार्टी प्रतिनिधियों को इमरान खान से मिलने दिया जाए। पार्टी का कहना है कि इमरान को पिछले कई महीनों से न परिवार से मिलने दिया जा रहा है न वकीलों से।

इमरान खान अगस्त 2023 से भ्रष्टाचार के आरोपों में 14 साल की सजा काट रहे हैं। कई बार पार्टी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल जेल पहुंचा, लेकिन हर बार मुलाकात से इनकार कर दिया गया। इससे पार्टी और उनके समर्थकों में गुस्सा बढ़ रहा है।

 कासिम खान का धमाकेदार बयान – “पूरे परिवार को ब्लैकआउट में रखा गया”

कासिम खान ने एक्स (Twitter) पर लिखा:

  • “मेरे पिता 845 दिनों से गिरफ्तार हैं।”

  • “पिछले 6 सप्ताह से उन्हें मौत के कमरे जैसा एकांत कारावास दिया गया है।”

  • “कोई फोन कॉल नहीं, कोई मुलाकात नहीं, और जीवित होने का कोई सबूत नहीं।”

उन्होंने कहा कि अदालत के आदेश के बावजूद इमरान की बहनों तक को जेल में प्रवेश नहीं दिया जा रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सुरक्षा प्रोटोकॉल नहीं बल्कि जानबूझकर ब्लैकआउट है, जिससे परिवार को दूर रखा जा रहा है।

कासिम ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय, मानवाधिकार संगठनों और विश्व की लोकतांत्रिक आवाज़ों से हस्तक्षेप की अपील की। उन्होंने कहा,
“अगर मेरे पिता को कुछ हुआ, तो पाकिस्तान सरकार और उनके आकाओं को दुनिया के सामने जवाब देना होगा।”

 अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठे सवाल

इमरान खान की स्थिति को लेकर अंतरराष्ट्रीय मीडिया भी लगातार सवाल उठा रहा है। जापान के Nikkei Asia और BBC समेत कई विदेशी मीडिया आउटलेट्स ने उनकी सुरक्षा पर चिंता व्यक्त की है। सोशल मीडिया पर रोजाना ट्रेंड चलता है—
#WhereIsImranKhan (इमरान खान कहां हैं?)

कई रिपोर्टों में दावा किया गया है कि 73 वर्षीय इमरान खान को उच्च सुरक्षा वाली जेल में शिफ्ट किया जा सकता है, जिससे असमंजस और बढ़ गया है।

 पाक सरकार का दावा – “इमरान खान बिल्कुल ठीक हैं”

पाकिस्तान सरकार सिर्फ यही कह रही है कि इमरान खान पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं।
ARY News के शो Off The Record में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के राजनीतिक सलाहकार ने कहा:

  • “इमरान खान ठीक हैं।”

  • “डॉक्टरों की टीम रोजाना उनकी जांच करती है।”

  • “उन्हें दवा, खाना और व्यायाम की सभी सुविधाएं दी जा रही हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *