मिशिगन सीनेट प्राइमरी में अब्दुल एल-सैयद की बड़ी जीत, डेमोक्रेटिक पार्टी के दिग्गजों को लगा झटका

अंतर्राष्ट्रीय टॉप -न्यूज़ न्यूज़

अमेरिका के मिशिगन राज्य में डेमोक्रेटिक सीनेट प्राइमरी चुनाव में प्रोग्रेसिव नेता अब्दुल एल-सैयद ने बड़ी जीत दर्ज कर राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के समर्थन वाली उम्मीदवार हेली स्टीवंस को कड़े मुकाबले में हराकर डेमोक्रेटिक पार्टी का आधिकारिक सीनेट उम्मीदवार बनने का अधिकार हासिल किया। इस नतीजे को पार्टी के प्रोग्रेसिव गुट की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

चुनाव के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं, इमिग्रेशन और इजरायल नीति जैसे मुद्दों पर दोनों उम्मीदवारों के बीच तीखी बहस देखने को मिली। वहीं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एल-सैयद की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे रिपब्लिकन पार्टी के लिए “अच्छी खबर” बताया और उन पर तीखा हमला बोला। अब आम चुनाव में एल-सैयद का मुकाबला रिपब्लिकन उम्मीदवार माइक रोजर्स से होने की संभावना है। मिशिगन की यह सीट अमेरिकी सीनेट के शक्ति संतुलन के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *