मां की याद में भावुक हुए सीएम योगी, ‘योगी की पाती

उत्तर प्रदेश टॉप -न्यूज़ न्यूज़

संन्यास परंपरा के विधान के अनुसार उन्होंने भिक्षा के लिए आवाज लगाई। उनकी आवाज सुनकर मां घर से बाहर आईं। सामने भगवा वस्त्रों में अपने बेटे को देखकर मां कुछ पल के लिए हैरान रह गईं। उन्हें पहले तो विश्वास ही नहीं हुआ कि सामने खड़ा व्यक्ति उनका बेटा है।

मां ने पूछा था- घर में किस चीज की कमी थी?

योगी आदित्यनाथ ने पत्र में लिखा कि मां कुछ बोल पातीं, उससे पहले ही उन्होंने कहा, ‘मां, भिक्षा दीजिए।’ बेटे के मुंह से यह सुनकर मां भावुक हो गईं। उन्होंने सवाल किया कि आखिर घर में किस चीज की कमी थी, जो बेटा भीख मांगने के लिए मजबूर हो गया?

इस पर योगी आदित्यनाथ ने मां को समझाया कि संन्यास उनका धर्म है और एक योगी की भूख भिक्षा से ही मिटती है। वह घर में रहने के लिए नहीं, बल्कि अपने संन्यासी जीवन के संकल्प को पूरा करने के लिए भिक्षा मांगने आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *