अयोध्या से जनकपुर के लिए शुरू होगी नई ट्रेन सेवा

उत्तर प्रदेश टॉप -न्यूज़ नोएडा न्यूज़

भारतीय रेलवे के मुताबिक, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से जनकपुर धाम तक चलने वाली ट्रेन को शुरुआती तौर पर उद्घाटन स्पेशल के रूप में संचालित किया जाएगा। 23 नवंबर को उद्घाटन समारोह के बाद ट्रेन भारत से नेपाल के लिए रवाना होगी। इस रेल सेवा को भारत और नेपाल के बीच परिवहन संपर्क मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। खासतौर पर भगवान श्रीराम से जुड़े धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिलेगा।

अयोध्या-जनकपुर ट्रेन का नंबर क्या होगा?

अयोध्या से जनकपुर धाम जाने वाली उद्घाटन स्पेशल ट्रेन का नंबर 04295 होगा, जबकि वापसी के लिए जनकपुर धाम से अयोध्या आने वाली ट्रेन 04296 नंबर से संचालित होगी। वहीं, नियमित सेवा शुरू होने के बाद अयोध्या से जनकपुर जाने वाली ट्रेन का नंबर 15595 और जनकपुर से अयोध्या लौटने वाली ट्रेन का नंबर 15596 निर्धारित किया गया है। रेलवे की ओर से नियमित संचालन और समय-सारणी से जुड़ी विस्तृत जानकारी जारी की जाएगी।

अयोध्या से जनकपुर ट्रेन का टाइम टेबल

उद्घाटन स्पेशल ट्रेन 23 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन 24 नवंबर को सुबह 10 बजे जनकपुर धाम पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 24 नवंबर को दोपहर 1 बजे जनकपुर धाम से रवाना होकर 25 नवंबर को सुबह 8:10 बजे अयोध्या धाम पहुंचेगी।

इस नई रेल सेवा से अयोध्या और जनकपुर के बीच यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं और आम यात्रियों को एक नया विकल्प मिलेगा। साथ ही, दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक, धार्मिक और पर्यटन संबंधों को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *