भारत-नेपाल के बीच सैटेलाइट नेटवर्क को लेकर बड़ा समझौता

टॉप -न्यूज़ न्यूज़ राष्ट्रीय

दक्षिण एशिया उपग्रह यानी जीसैट-9 (GSAT-9) को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने विकसित किया था। इस परियोजना का पूरा खर्च भारत ने उठाया था। करीब 450 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना में उपग्रह की निर्माण लागत लगभग 235 करोड़ रुपये थी। इसका वजन करीब 2,230 किलोग्राम है।

इस उपग्रह का उद्देश्य दक्षिण एशियाई देशों में संचार सुविधाओं को मजबूत करना है। खासतौर पर नेपाल जैसे पहाड़ी देश के उन क्षेत्रों में इसका बड़ा फायदा मिल सकता है, जहां दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण संचार नेटवर्क पहुंचाना चुनौतीपूर्ण होता है।

इसके माध्यम से डीटीएच प्रसारण, मौसम संबंधी जानकारी, आपदा प्रबंधन, दूरस्थ शिक्षा, बैंकिंग और टेलीमेडिसिन जैसी सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है। प्राकृतिक आपदाओं के दौरान भी यह उपग्रह तेजी से सूचनाओं के आदान-प्रदान और राहत एवं बचाव कार्यों के समन्वय में उपयोगी साबित हो सकता है।

12 ट्रांसपोंडर से मिलेगी संचार सुविधाओं को मजबूती

जीसैट-9 उपग्रह में कुल 12 केयू-बैंड ट्रांसपोंडर लगाए गए हैं। इनका इस्तेमाल छह सहभागी देश अपनी संचार और प्रसारण सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कर सकते हैं। इसके तहत प्रत्येक सदस्य देश को एक ट्रांसपोंडर उपलब्ध कराने की व्यवस्था है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *