शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के मुताबिक, पाकिस्तान यात्रा के लिए कुल 1828 श्रद्धालुओं के पासपोर्ट वीजा प्रक्रिया के लिए भेजे गए थे। इनमें से 1822 श्रद्धालुओं को वीजा जारी किया गया, जबकि छह लोगों के आवेदन रद्द कर दिए गए।
इस जत्थे की अगुवाई SGPC सदस्य बीबी परमिंदर कौर कर रही हैं। उनके साथ रविंदर सिंह खालसा, गुरनाम सिंह जस्सल, बीबी गुरिंदर कौर भोलूवाला और जनरल मैनेजर लखबीर सिंह चीफ-85 भी यात्रा में शामिल हैं।
भाईचारे और शांति के लिए की अरदास
SGPC सदस्य बीबी गुरिंदर कौर भोलूवाला ने कहा कि ऐतिहासिक गुरुधामों के दर्शन करना प्रत्येक सिख के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने पाकिस्तान में स्थित गुरुद्वारों की प्राचीन इमारतों और गुरु साहिबान से जुड़ी ऐतिहासिक निशानियों को सुरक्षित रखने की सराहना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने दोनों देशों के बीच शांति, आपसी भाईचारे और सद्भाव बनाए रखने के लिए भी अरदास की।