UP Police Transfer: यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 144 DSP और ACP के तबादले; लखनऊ कमिश्नरेट में भी कई बदलाव

उत्तर प्रदेश टॉप -न्यूज़ न्यूज़ राजनीती

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। रविवार को जारी तबादला सूची में 144 पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) और सहायक पुलिस आयुक्तों (ACP) के स्थानांतरण किए गए हैं। इस सूची में प्रदेश के कई जिलों के अलावा पुलिस कमिश्नरेट, पीएसी वाहिनियों और विशेष इकाइयों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। कई अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले भेजा गया है, जबकि कुछ को अलग-अलग कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है।

 

लखनऊ कमिश्नरेट में भी कई बदलाव

 

तबादला सूची के मुताबिक, लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात सुजीत कुमार दुबे को अयोध्या, रजनीश वर्मा को बागपत और राधा रमण सिंह को खीरी भेजा गया है। वहीं, प्रयागराज कमिश्नरेट से विवेक यादव को लखनऊ कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

 

इसके अलावा उन्नाव से अरविंद कुमार-I को लखनऊ कमिश्नरेट भेजा गया है। फिरोजाबाद से अमरीश कुमार को भी लखनऊ कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।

 

कई जिलों में बदले गए DSP के कार्यक्षेत्र

 

तबादला सूची में कई जिलों के पुलिस उपाधीक्षकों को नई तैनाती मिली है। शोभित कुमार को बुलंदशहर से कानपुर देहात, दिलीप कुमार सिंह को कानपुर नगर कमिश्नरेट से मीरजापुर, शुभम तोडी को आजमगढ़ से संभल और अतुल कुमार सिंह-I को अमेठी से महराजगंज भेजा गया है।

 

इसी क्रम में महेंद्र कुमार शुक्ला को अयोध्या से महोबा, रवि कुमार गुप्ता को प्रयागराज कमिश्नरेट से गोंडा और नीलेश मिश्रा को बरेली से गोरखपुर स्थानांतरित किया गया है। आशुतोष तिवारी और राजेश सिंह को हरदोई में नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, राजेश कुमार सिंह को गोंडा से शाहजहांपुर, कुलदीप कुमार गुप्ता को मुरादाबाद से मुजफ्फरनगर, चमन सिंह चावड़ा को भदोही से मथुरा और मधुप कुमार सिंह को बुलंदशहर से बरेली भेजा गया है।

 

गाजियाबाद, आगरा और वाराणसी कमिश्नरेट में भी फेरबदल

 

कमिश्नरेट स्तर पर भी कई अधिकारियों की तैनाती बदली गई है। ओंकार दत्त तिवारी को गोरखपुर से गाजियाबाद कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है। रामकरन को बुलंदशहर से लखनऊ कमिश्नरेट, भास्कर वर्मा को गाजियाबाद से कानपुर नगर कमिश्नरेट और सिद्धार्थ गौतम को गाजियाबाद से गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट भेजा गया है।

 

वहीं, शकील अहमद को लखनऊ से आगरा कमिश्नरेट, मुनेन्द्र पाल सिंह को मीरजापुर से प्रयागराज कमिश्नरेट, रविकान्त पारासर को सहारनपुर से वाराणसी कमिश्नरेट और प्रज्ञा पाठक को वाराणसी कमिश्नरेट से लखनऊ कमिश्नरेट में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के जरिए पुलिस विभाग में अधिकारियों के कार्यक्षेत्र और तैनाती में बदलाव किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *