जेवर में 1,200 करोड़ रुपये से बनेगा CNH Industrial का नया प्लांट

उत्तर प्रदेश टॉप -न्यूज़ नोएडा न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास और निवेश को नई गति मिल रही है। इसी कड़ी में गौतमबुद्ध नगर के जेवर स्थित यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के सेक्टर-8D में वैश्विक कृषि एवं निर्माण उपकरण निर्माता कंपनी CNH Industrial के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का भूमि पूजन और ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी शामिल हुए, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

 

करीब 100 एकड़ भूमि पर लगभग 1,200 करोड़ रुपये की लागत से इस अत्याधुनिक प्लांट की स्थापना की जाएगी। इस परियोजना को उत्तर प्रदेश में बढ़ते औद्योगिक निवेश और वैश्विक कंपनियों के भरोसे के रूप में देखा जा रहा है।

 

इस अवसर पर मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेजी से आगे बढ़ा रहा है। प्रदेश में एक्सप्रेस-वे, एयरपोर्ट और औद्योगिक कॉरिडोर के विस्तार के साथ निवेशकों के लिए बेहतर माहौल तैयार किया गया है।

 

उन्होंने कहा कि नोएडा और यमुना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं। जेवर में प्रस्तावित CNH Industrial का नया प्लांट प्रदेश की औद्योगिक पहचान को और मजबूत करेगा। कंपनी की एक परियोजना पहले से ग्रेटर नोएडा में संचालित है। नया निवेश उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नीतियों और बेहतर बुनियादी सुविधाओं के प्रति कंपनी के विश्वास को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *