लिवर की छोटी समस्या भी बन सकती है जानलेवा

टॉप -न्यूज़ न्यूज़ हेल्थ

अक्सर लोग लिवर की बीमारी को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यही लापरवाही आगे चलकर सिरोसिस जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी का कारण बन सकती है। हेपेटाइटिस यानी लिवर की सूजन, अगर समय पर नियंत्रित न हो, तो धीरे-धीरे लिवर को पूरी तरह कमजोर कर देती है।

Regency Hospital के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमौली मिश्रा के अनुसार, हेपेटाइटिस वायरस, अत्यधिक शराब, फैटी लिवर और गलत खानपान इसकी मुख्य वजहें हैं। शुरुआती लक्षणों में थकान, भूख कम लगना, हल्का बुखार और गहरे रंग का पेशाब शामिल हैं।

यदि हेपेटाइटिस B या C लंबे समय तक बना रहे, तो लिवर पर स्कार टिश्यू बनने लगते हैं, जिसे फाइब्रोसिस कहा जाता है। यही आगे चलकर सिरोसिस में बदल जाता है। इस स्थिति में लिवर अपना सामान्य काम करना बंद कर देता है।

पीलिया, पेट में सूजन, पैरों में सूजन, खून की उल्टी, मानसिक भ्रम और अत्यधिक खुजली जैसे लक्षण गंभीर संकेत माने जाते हैं। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

विशेषज्ञों का मानना है कि हेपेटाइटिस A और B का टीकाकरण, शराब से दूरी, वजन नियंत्रण और नियमित जांच लिवर को स्वस्थ रखने के सबसे प्रभावी उपाय हैं। सही समय पर इलाज से सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *