LSG के खिलाफ पंजाब किंग्स का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन

टॉप -न्यूज़ न्यूज़ स्पोर्ट्स

आईपीएल 2026 में Punjab Kings ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए Lucknow Super Giants के खिलाफ नया इतिहास रच दिया। मुल्लांपुर में खेले गए मुकाबले में पंजाब ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 254 रन बनाए, जो इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर बन गया।

इस शानदार पारी की नींव Priyansh Arya और Cooper Connolly ने रखी। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 80 गेंदों में 182 रन जोड़कर मैच को पूरी तरह पंजाब के पक्ष में कर दिया।

प्रियांश आर्य ने 37 गेंदों पर 93 रन बनाए, जबकि कूपर कोनॉली ने 46 गेंदों में 87 रन की बेहतरीन पारी खेली। दोनों ने मिलकर 16 छक्के और 12 चौके लगाए और लखनऊ के गेंदबाजों को पूरी तरह दबाव में ला दिया।

अंत में Marcus Stoinis ने भी 16 गेंदों में 29 रन बनाकर पारी को मजबूत फिनिश दिया। इस स्कोर के साथ पंजाब किंग्स LSG के खिलाफ 250+ स्कोर बनाने वाली पहली टीम बन गई।

यह पंजाब किंग्स के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है। टीम का सबसे बड़ा स्कोर 262/2 है, जो उसने 2024 में KKR के खिलाफ बनाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *