इमरान हाशमी हुए H1N1 स्वाइन फ्लू के शिकार

टॉप -न्यूज़ न्यूज़ मनोरंजन

‘आवारापन 2’ स्टार इमरान हाशमी ने सोशल मीडिया पर अपनी हेल्थ अपडेट देते हुए, फैंस को बताया कि उनकी तबीयत खराब है। हाल ही में काम के सिलसिले में रांची समेत कई जगहों की यात्रा करने के बाद कुछ दिनों से बीमार चल रहे एक्टर इमरान हाशमी को स्वाइन फ्लू H1N1 हो गया है।

 

इमरान हाशमी को स्वाइन फ्लू हुआ

ANI के अनुसार इमरान हाशमी शूटिंग के सिलसिले में ट्रैवल कर रहे थे और हाल ही में काम के लिए रांची गए थे। यात्रा से लौटने के बाद एक्टर की तबीयत खराब होने लगी और कुछ दिनों तक उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होती रहीं। इसके बाद उन्होंने मेडिकल टेस्ट करवाया, जिसमें पुष्टि हुई कि उन्हें H1N1 स्वाइन फ्लू हो गया है।

 

इमरान हाशमी का बेंगलुरु शो पोस्टपोन

अपने फैंस को हेल्थ अपडेट देते हुए, इमरान हाशमी ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, ‘हे बैंगलोर, मेरी तबीयत बहुत खराब है और दुर्भाग्य से मैं बैंगलोर शो में नहीं आ पाऊंगा, लेकिन पिक्चर खत्म नहीं हुई है, बस पोस्टपोन हुई है! मैं आप सभी से 12 सितंबर, शनिवार को सनबर्न यूनियन में मिलूंगा। आपकी टिकटें नई तारीख के लिए भी मान्य रहेंगी।’

 

इमरान हाशमी की आने वाली फिल्में

इमरान हाशमी को हाल ही में फिल्म ‘आवारापन 2’ में देखा गया था, जिसमें दिशा पाटनी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 2007 में रिलीज हुई ‘आवारापन’ का सीक्वल है। इसके बाद इमरान की आने वाली फिल्मों में ‘गनमास्टर G9’, ‘रूह’ और ‘G2’ शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *