अखिलेश यादव ने बताया ‘PDA’ का नया फुलफॉर्म

उत्तर प्रदेश टॉप -न्यूज़ न्यूज़ राजनीती लखनऊ न्यूज़

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने PDA वाले नारे को लेकर नई बात कही है। अखिलेश यादव बोले कि PDA का जो नारा है, इसमें P से प्रोटेस्ट भी आ रहा है। जो डेमोंस्ट्रेशन करते हैं वो D भी आ रहा है और A से एक्टिविस्ट लोग भी शामिल हो रहे हैं।

 

PDA को प्रोटेस्ट, डेमोंस्ट्रेशन और एक्टिविस्ट से जोड़ा

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रोटेस्ट करने वाले लोग, डेमोंस्ट्रेशन करने वाले लोग और एक्टिविस्ट लोग जो अपनी बात रखना चाहते हैं, वो PDA में हैं। उन्होंने कहा कि विरोधी लोगों को पीडीए से और पीडीए के फुल फॉर्म से भी पेट में दर्द हो रहा है। पीडीए प्रोग्रेसिव है। पीडीए विजनरी है।

 

PDA को पेशेंस और डिसिप्लिन से भी जोड़ा

अखिलेश यादव ने कहा कि केवल यही नहीं, एक साथी ने कहा कि अगर आप पेशेंस रखेंगे, डिसिप्लिन आपके अंदर होगा और आपके पॉजिटिव एक्शन होंगे, तो आपकी पीडीए की सरकार को कोई रोक नहीं सकता है।

 

रक्षाबंधन में बसों की बदइंतजामी को लेकर लगाया आरोप

 

अखिलेश यादव ने कहा कि अभी त्योहार पर सरकार ने दावा किया कि अपनी बहनों को रक्षाबंधन के त्योहार पर फ्री बस उपलब्ध कराएंगे। लेकिन पूरे प्रदेश में जो हालत थी, इतने दबाव के बाद भी प्रेस के लोगों ने बहुत कुछ लिखा है। कहीं इस सरकार का इंतजाम नहीं था। कहीं फ्री बस नहीं थी।

 

सामंतवादी लोगों को पीडीए से घबराहट

समाजवादी पार्टी चीफ ने आगे कहा कि सरकार को कोई परवाह नहीं है। मैं बस इतना ही कहना चाहता हूं, ना कभी तानाशाही चली थी, ना तानाशाही चलेगी क्योंकि आम लोग जागरूक हैं। पुरातनपंथी संकीर्ण सोच वाले सामंतवादी लोगों को पीडीए से घबराहट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *