(गृह ज्योति योजना): क्या है, किसे मिलेगी 200 यूनिट मुफ्त बिजली

टॉप -न्यूज़ न्यूज़ राष्ट्रीय

Gruha Jyothi Scheme: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई गृह ज्योति योजना एक प्रमुख गारंटी योजना है, जिसका उद्देश्य आम जनता को महंगी बिजली से राहत देना और घरेलू उपयोग के लिए 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करना है।

वर्तमान में राज्य के 5 एस्कॉम्स (Escoms) के तहत कम से कम 1.7 करोड़ लोग इस योजना के जरिए मुफ्त बिजली का फायदा उठा रहे हैं, जिस पर सरकार सब्सिडी के तौर पर हर महीने करीब 800 करोड़ रुपये खर्च करती है।

ऑडिट के बाद नए कड़े फैसले और पात्रता नियम

स्टेट गारंटी स्कीम्स इम्प्लीमेंटेशन अथॉरिटी द्वारा की गई छह महीने की गहन समीक्षा और ऑडिट में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां सामने आई। ऑडिट से पता चला कि 10 लाख से ज्यादा ऐसे लोग इस योजना का लाभ उठा रहे हैं, जो कर्नाटक के रजिस्टर्ड वोटर नहीं हैं।

कई लोग एक से अधिक मीटरों पर मुफ्त बिजली का फायदा ले रहे हैं। अब मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने पात्रता नियमों को सख्ती से लागू करने का फैसला किया है।

किसे मिलेगा लाभ? (पात्रता शर्तें)

कर्नाटक का वोटर होना अनिवार्य: योजना बाहरी लोगों के लिए नहीं है; राज्य में वोट नहीं देने वाले लाभ नहीं पाएंगे।

सिर्फ एक घरेलू RR नंबर पर लाभ: हर लाभार्थी के लिए सिर्फ एक ही घरेलू रेवेन्यू रजिस्टर (RR) नंबर पर लागू; पानी के पंप या बोरवेल वाले मीटर पर मुफ्त बिजली नहीं मिलेगी।

केवल रिहायशी उपयोग: सब्सिडी वाली मुफ्त बिजली का इस्तेमाल केवल रहने वाले घरों के लिए; व्यावसायिक/कमर्शियल काम करने वालों को बाहर कर दिया जाएगा।

KYC और फिर से पंजीकरण — धांधली और वित्तीय नुकसान रोकने के लिए

योजना में चल रही धांधली और वित्तीय नुकसान को रोकने के लिए सरकार अब बड़े पैमाने पर KYC प्रक्रिया शुरू करने पर विचार कर रही है।

लाभार्थियों के वोटर आईडी और RR नंबर की गहन जांच की जाएगी।

गृह लक्ष्मी योजना की तर्ज पर गृह ज्योति योजना में भी फिर से पंजीकरण की नई कार्यप्रणाली तैयार कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *