वैभव सूर्यवंशी को उकसाना पड़ा भारी

टॉप -न्यूज़ न्यूज़ राष्ट्रीय स्पोर्ट्स

भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच ट्राई सीरीज के चौथे मैच में वैभव सूर्यवंशी और विशेन हलमबेज के बीच तीखी बहस व धक्का-मुक्की हुई।

मैच रेफरी प्रदीप जयप्रकाश ने श्रीलंकाई खिलाड़ी विशेन हलमबेज पर जुर्माना लगाया, क्योंकि वह भारत के वैभव सूर्यवंशी को धक्का-मुक्की करने के लिए उकसाया था।

भारतीय वैभव सूर्यवंशी पर कार्रवाई या बैन की जानकारी अभी सामने नहीं आई।

निरोशन डिकवेला पर भी जुर्माना — अंपायर से अधिक अपील

मैच रेफरी ने श्रीलंका A के विकेटकीपर निरोशन डिकवेला पर भी जुर्माना लगाया। डिकवेला लड़ाई को शांत करने वाले थे, लेकिन un उन पर अंपायर से बहुत ज्यादा अपील करने के नियम तोड़ने के कारण जुर्माना लगा।

अंपायरों की रिपोर्ट पर बिना सुनवाई निर्णय

मैच रेफरी प्रदीप जयप्रकाश ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को आमने-सामने पूछताछ या औपचारिक सुनवाई नहीं की। अंपायरों की रिपोर्ट को सही मानकर सीधे सजा सुनाई। जयप्रकाश (42 वर्ष) श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज हैं; उनका एक इंटरनेशनल मैच 2005 में भारत के खिलाफ दांबुला में था।

SLC की कार्रवाई, ICC की कोई भूमिका नहीं

दोषी खिलाड़ियों पर सख्त कार्रवाई श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने की; ICC का कोई हाथ नहीं। ट्र्राई सीरीज के चौथे मैच में भारत-श्रीलंका खिलाड़ियों के बीच लड़ाई श्रीलंका में होने से क्रिकेट जगत में दुख और पछतावा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *