बह खाली पेट एप्पल साइडर विनेगर (ACV) पीने से क्या होता है?

टॉप -न्यूज़ न्यूज़ हेल्थ

एप्पल साइडर विनेगर : सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में मिलाकर एप्पल साइडर विनेगर पीना आज के समय में एक नया हेल्थ ट्रेंड बन गया है। लेकिन कई लोगों को ये मालूम नहीं कि सुबह खाली पेट एप्पल साइडर विनेगर पीने से क्या होता है।

मोटापे से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ने पर वजन कम करने के लिए लोग ACV का सहारा लेते हैं। इसका सेवन ज्यादातर लोग सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ करते हैं। चलिए जानते हैं — सुबह खाली पेट ACV पीने से क्या फायदे होते हैं।

पाचन क्रिया में सुधार

खाली पेट ACV पीने से पेट में एसिड का लेवल संतुलित रहता है। यह पाचन एंजाइम्स को एक्टिव करता है, जिससे खाने को पचाने में आसानी होती है। अगर आप गैस, ब्लोटिंग या अपच की समस्या से परेशान रहते हैं, तो ACV का सेवन करने से आपको फायदा मिल सकता है।

वजन घटाने में मददगार

कई रिसर्च बताते हैं कि एसिटिक एसिड मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। खाली पेट इसका सेवन करने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती। इससे आप दिनभर में कम कैलोरी इनटेक करते हैं, जो वजन और पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है।

ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल

डायबिटीज या इंसुलिन रेजिस्टेंस से जूझ रहे लोगों के लिए ACV बेहद फायदेमंद माना जाता है। सुबह खाली पेट ACV पीने से शरीर की इंसुलिन संवेदनशीलता बेहतर होती है, जिससे खाने के बाद अचानक बढ़ने वाले ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

बॉडी डिटॉक्सिफिकेशन

ACV शरीर के नेचुरल डिटॉक्सिफिकेशन सिस्टम जैसे लिवर और किडनी को सपोर्ट करता है। यह शरीर के pH लेवल को संतुलित करने और हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे स्किन पर ग्लो आता है।

कैसे सेवन करें (सुझाव)

सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में 1 चम्मच ACV मिलाकर पी लें।

अधिक सेवन न करें; अगर पेट में जलन, गैस या असहजता हो तो सेवन रोकें और डॉक्टर से सलाह लें।

Disclaimer (अस्वीकरण)

इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, डाइट में बदलाव करने या किसी बीमारी से संबंधित उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *