सुबह खाली पेट हरी इलायची खाने से मिलते हैं जबरदस्त फायदे

टॉप -न्यूज़ न्यूज़ राष्ट्रीय हेल्थ

भारतीय किचन में मौजूद हरी इलायची सिर्फ एक मसाला नहीं बल्कि सेहत का खजाना है। इसकी खुशबू जितनी मनमोहक होती है, इसके फायदे उससे कहीं ज्यादा असरदार होते हैं। आयुर्वेद में हरी इलायची को पाचन सुधारने, शरीर को डिटॉक्स करने और कई बीमारियों से बचाने के लिए उपयोगी माना गया है। खासकर सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं।

हरी इलायची में एंटीऑक्सीडेंट, मैग्नीशियम, पोटैशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। सुबह खाली पेट इसे चबाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। जिन लोगों को गैस, एसिडिटी, पेट में जलन या खट्टी डकार की समस्या रहती है, उनके लिए इलायची एक प्राकृतिक उपाय है। यह पेट को ठंडक देती है और एसिड बैलेंस को बनाए रखती है।

अगर कब्ज की समस्या बनी रहती है तो भी हरी इलायची काफी मददगार है। यह आंतों की सफाई करती है और पेट को हल्का रखने में सहायक होती है। साथ ही, मुंह के छाले या बदबू की समस्या में भी यह कारगर है। इलायची का सेवन मुंह को फ्रेश रखता है और बैक्टीरिया को खत्म करता है।

महिलाओं के लिए भी यह काफी लाभकारी मानी जाती है। खासकर ल्यूकोरिया जैसी समस्याओं में आयुर्वेद में इसका उपयोग बताया गया है। इसके अलावा, यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है, जिससे त्वचा में निखार आता है और बाल मजबूत होते हैं।

वजन घटाने के लिए भी इलायची का सेवन फायदेमंद हो सकता है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करती है, जिससे फैट बर्निंग प्रोसेस बेहतर होता है। साथ ही, इसमें मौजूद पोषक तत्व दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

 कितनी मात्रा में खाएं?

रोजाना 2 से 3 हरी इलायची का सेवन पर्याप्त माना जाता है। अधिक मात्रा में सेवन करने से नुकसान भी हो सकता है।

 सही तरीका

सुबह खाली पेट 2 इलायची चबाकर खाएं और उसके बाद गुनगुना पानी पी लें। चाहें तो शहद के साथ भी ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *