ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच बढ़ते सैन्य संघर्ष ने पूरे मध्य पूर्व को अस्थिर कर दिया है। ताजा हमलों में ईरान के सैन्य ढांचे को बड़ा झटका लगा है। सरकारी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलों में देश के चीफ ऑफ स्टाफ अब्दुल रहीम मूसावी और रक्षा मंत्री अजीज नासिरज़ादेह की मौत हो गई है।
तेहरान में हुए ताबड़तोड़ हवाई हमलों के बाद कई इलाकों में धमाकों की आवाजें गूंजती रहीं। नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। इजरायल ने कहा कि उसने ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल क्षमताओं को कमजोर करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की।
खामनेई की मौत पर लखनऊ में उबाल, शिया समुदाय का विरोध प्रदर्शन
ईरान ने इन हमलों को “सीधी आक्रामकता” बताते हुए जवाब देने की चेतावनी दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि स्थिति जल्द नियंत्रित नहीं हुई तो यह संघर्ष बड़े क्षेत्रीय युद्ध का रूप ले सकता है।
इस बीच वैश्विक शक्तियां युद्धविराम की कोशिशों में जुटी हैं, लेकिन जमीन पर हालात लगातार बिगड़ते नजर आ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को आशंका है कि इसका असर वैश्विक सुरक्षा, तेल बाजार और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लंबे समय तक पड़ सकता है।