अभिषेक बच्चन की कहानी जो हर युवा को सिखाती है हार के बाद जीत

न्यूज़ मनोरंजन

अभिषेक बच्चन की पहचान भले ही एक्टर के रूप में बनी हो, लेकिन उनकी असली ताकत बिजनेस और निवेश की दुनिया में नजर आती है। मुश्किल हालात में पढ़ाई छोड़ने वाले अभिषेक आज करीब 6 ब्रैंड्स के मालिक और सफल निवेशक बन चुके हैं।

2014 में उन्होंने स्पोर्ट्स एंटरप्रेन्योरशिप में कदम रखा और प्रो कबड्डी लीग की टीम जयपुर पिंक पैंथर्स खरीदी। खास बात यह रही कि इसी साल टीम ने PKL का खिताब जीत लिया। एक इंटरव्यू में अभिषेक ने बताया कि इस निवेश से उन्हें 100 गुना से ज्यादा का रिटर्न मिला।

इसी साल वह एमएस धोनी और वीटा दानी के साथ इंडियन सुपर लीग की टीम चेन्नईयिन FC के को-ओनर बने। यह टीम 2015 और 2018 में ISL चैंपियन बनी। खेल जगत में उनकी ये रणनीतिक सोच उन्हें बाकी सेलेब निवेशकों से अलग बनाती है।

राष्ट्रपति शासन के बाद मणिपुर में नई सरकार – Sindhu Times

अभिषेक अपने पिता के प्रोडक्शन हाउस AB Corp से भी जुड़े हुए हैं। ‘पा’, ‘शमिताभ’ और ‘घूमर’ जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने एक जिम्मेदार प्रोड्यूसर के तौर पर पहचान बनाई। रियल एस्टेट में भी बच्चन परिवार का बड़ा निवेश है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमिताभ और अभिषेक ने मिलकर देशभर में 220 करोड़ रुपये से ज्यादा की प्रॉपर्टी खरीदी है।

स्टार्टअप्स में भी अभिषेक की दिलचस्पी साफ दिखती है। 2022 में उन्होंने फूड ब्रांड ‘नागिन’ में करीब 8 करोड़ रुपये का निवेश किया। इसके अलावा सिंगापुर की क्लाउड स्टोरेज कंपनी Ziddu में निवेश कर करोड़ों का मुनाफा कमाया।

आज अभिषेक बच्चन की नेट वर्थ करीब 280 करोड़ रुपये बताई जाती है। उनकी कहानी इस बात का सबूत है कि हालात चाहे कितने भी मुश्किल क्यों न हों, अगर हौसला और समझदारी साथ हो तो गिरकर भी उठना मुमकिन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *