गुड़-मूंगफली चिक्की सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि हेल्दी भी होती है। अगर सही तरीके से बनाई जाए, तो यह न टूटती है और न सख्त होती है।
टिप्स:
-
धीमी आंच पर मूंगफली भूनें:
तेज आंच पर मूंगफली भूनने से यह कड़वी हो सकती है। हल्की आंच पर रोस्ट करें, ताकि स्वाद और कुरकुरापन बना रहे। -
गुड़ की चाशनी का तापमान सही रखें:
गुड़ को पानी में पिघलाकर गाढ़ा होने तक पकाएं। अंगूठे और उंगली के बीच तार जैसी चाशनी टेस्ट करें। यह चिक्की को सही टेक्सचर देती है। -
इलायची का तड़का:
चाशनी में पिसी इलायची मिलाएं। यह सिर्फ स्वाद बढ़ाती है बल्कि हल्की खुशबू भी देती है। -
घी का इस्तेमाल:
ट्रे और बेलन पर थोड़ी घी लगाएं। इससे मिश्रण चिपकता नहीं और चिक्की आसानी से बाहर निकलती है। -
कटिंग सही समय पर करें:
मिश्रण को पूरी तरह ठंडा होने से पहले काटें। अगर पूरी तरह ठंडा हो जाए, तो चिक्की बहुत सख्त हो सकती है।
लंच के लिए हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन, मिनटों में बनाएं घर पर – Sindhu Times
इस तरह घर पर बनी गुड़-मूंगफली चिक्की स्वाद, कुरकुरापन और शुद्धता में बाजार की चिक्की से बेहतर होती है।