हरी मटर का सेवन सर्दियों में बढ़ जाता है, लेकिन अक्सर यह जल्दी खराब हो जाती है। मटर को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए ये तरीके अपनाएं:
-
साफ पानी में धोएं: मटर को छीलने के बाद धोना जरूरी है। इससे फली के रस और धूल मिट्टी हट जाती है।
-
अच्छी तरह सुखाएं: धोने के बाद मटर को सूखा लें ताकि नमी न रहे।
-
एयरटाइट स्टोरेज: मटर को कंटेनर या जिप लॉक बैग में रखकर स्टोर करें।
-
फ्रीजर स्टोरेज: लंबे समय तक स्टोर करने के लिए मटर को फ्रीजर में रखें।
-
फ्रिज में रखें: 2-3 दिन में इस्तेमाल के लिए फ्रिज का वेज सेक्शन पर्याप्त है।
इन सरल उपायों से मटर लंबे समय तक ताजा, पौष्टिक और स्वादिष्ट बनी रहती है।