अगर आप रोजमर्रा की छोटी-छोटी बीमारियों से बचना चाहते हैं और बिना दवा के सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो आंवला चूर्ण आपकी दिनचर्या का हिस्सा बन सकता है। सिर्फ 1 चम्मच आंवला पाउडर को गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं।
आंवला को आयुर्वेद में सबसे शक्तिशाली औषधियों में से एक माना गया है। इसमें मौजूद विटामिन C शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है और कमजोरी को दूर करने में मदद करता है।
पेट रहेगा साफ और हल्का
रोज सुबह आंवला चूर्ण पीने से पाचन सही रहता है। यह कब्ज, अपच और गैस की परेशानी को दूर करने में मदद करता है। जिन लोगों को सुबह पेट साफ न होने की शिकायत रहती है, उनके लिए यह उपाय बेहद असरदार हो सकता है।
बीमारियां रहेंगी दूर
आंवला शरीर की इम्युनिटी बढ़ाता है, जिससे बार-बार बीमार पड़ने की समस्या कम होती है। मौसम बदलने पर होने वाली सर्दी-खांसी से बचाव में भी यह मददगार माना जाता है।
IND vs PAK महामुकाबले से पहले ICC ने खेला बड़ा दांव – Sindhu Times
वजन और शुगर कंट्रोल में मदद
आंवला चूर्ण वजन घटाने वालों के लिए भी फायदेमंद है। यह भूख को संतुलित रखता है और शरीर में जमा फैट को कम करने में सहायता करता है। साथ ही डायबिटीज के मरीजों के लिए भी यह लाभकारी माना जाता है।
चेहरा खिले, बाल हों मजबूत
आंवला का सेवन त्वचा को अंदर से पोषण देता है। इससे चेहरे पर नेचुरल चमक आती है और बाल मजबूत होते हैं। झड़ते बाल और रूखी त्वचा की समस्या में भी आंवला कारगर साबित हो सकता है।
तनाव से मिले राहत
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव आम समस्या है। आंवला में मौजूद गुण मानसिक थकान और तनाव को कम करने में मदद करते हैं, जिससे मन शांत रहता है।