मुंबई CSMT स्टेशन पर 75 दिनों का मेगा ब्लॉक शुरू, 15 दिसंबर तक 8 ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव

टॉप -न्यूज़ न्यूज़ राष्ट्रीय

भारतीय रेल के मध्य रेलवे जोन ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) पर प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 15 के साथ-साथ ‘स्टेब्लिंग लाइन 15’ पर 1 अक्टूबर से ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लागू कर दिया है। ये ट्रैफिक और पावर ब्लॉक 75 दिनों यानी 15 दिसंबर तक लागू रहेगा।

कौन सी ट्रेनें प्रभावित होंगी?

इस ब्लॉक के तहत, काम पूरा होने तक ‘अप’ लाइन की कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। मध्य रेलवे ने बताया कि 1 अक्टूबर से लेकर 15 दिसंबर तक इस ब्लॉक के दौरान प्रभावित ट्रेनें मुंबई के दादर और ठाणे रेलवे स्टेशन पर अपनी यात्रा खत्म करेंगी यानी इन ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट किया जाएगा।

मध्य रेलवे ने 75 दिनों के लिए होने वाले इस ब्लॉक से प्रभावित होने वाली 8 ट्रेनों की लिस्ट शेयर की है। इनमें हावड़ा, भुवनेश्वर, मंगलुरू और मडगांव जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों के नाम भी शामिल हैं।

 

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

मध्य रेलवे ने यात्रियों से अपील की है वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले भारतीय रेल के हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर ट्रेन का अपडेटेड टाइम टेबल चेक कर लें और उसी के हिसाब अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

इसके अलावा, यात्री NTES पोर्टल पर जाकर भी अपने ट्रेन का अपडेटेड टाइम टेबल चेक कर सकते हैं।

ब्लॉक क्यों लगाया गया?

यह ब्लॉक CSMT स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 15 के साथ-साथ ‘स्टेब्लिंग लाइन 15’ पर इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और रखरखाव के काम के लिए लगाया गया है। इस अवधि के दौरान इन प्लेटफॉर्म्स और लाइन पर काम किया जाएगा, जिससे भविष्य में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *