आंवला जूस नहीं लगता टेस्टी? इस आसान रेसिपी से बदल जाएगा स्वाद

हेल्थ

आंवला पोषक तत्वों से भरपूर होता है, लेकिन इसका खट्टा-कसैला स्वाद कई लोगों को पसंद नहीं आता। इसी वजह से लोग चाहकर भी इसे अपनी डेली डाइट में शामिल नहीं कर पाते। अगर आप भी आंवला जूस से दूरी बनाकर रखते हैं, तो यह आसान और चटपटी रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है।

इस खास तरीके से बना आंवला जूस स्वाद में हल्का, खुशबूदार और पेट के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसमें पुदीना और करी पत्ते मिलाने से इसका स्वाद कई गुना बेहतर हो जाता है और जूस पीने के बाद मुंह में ताजगी बनी रहती है।

क्या-क्या चाहिए:

  • 2 आंवले

  • पुदीने की कुछ पत्तियां

  • करी पत्ते

  • पानी

  • काला नमक या चाट मसाला

कैसे बनाएं:

आंवलों को धोकर काट लें और मिक्सर में डालें। इसके बाद पुदीना और करी पत्ते मिलाएं। अब सभी चीजों को बारीक पीस लें। तैयार मिश्रण को छानकर पानी मिलाएं और स्वाद के अनुसार मसाला डालें।

यह जूस सुबह खाली पेट या दिन में किसी भी समय पिया जा सकता है। यह शरीर से टॉक्सिन निकालने में मदद करता है, पाचन को बेहतर बनाता है और त्वचा में भी निखार लाता है।

अगर आप रोजाना हेल्दी रहने का आसान तरीका ढूंढ रहे हैं, तो यह चटपटा आंवला जूस आपकी डेली रूटीन का हिस्सा बन सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *