चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर कैंप में लगी भीषण आग

उत्तर प्रदेश टॉप -न्यूज़ न्यूज़ लखनऊ न्यूज़

मंगलवार को सुबह करीब 6:30 बजे लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट (Chaudhary Charan Singh International Airport) परिसर में बने लेबर कैंप में भीषण आग लग गई, जिसमें 3 मंजिला बिल्डिंग जल गई। धुआं 2 किमी दूर तक दिखाई दिया। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में 1 मजदूर झुलस गया, जबकि दूसरा मजदूर कूदने की वजह से चोटिल हो गया। हालांकि, हादसे से विमानों के संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *