UP की बड़ी छलांग! 8.76 लाख से ज्यादा घरों पर Solar Panel

उत्तर प्रदेश टॉप -न्यूज़ न्यूज़

उत्तर प्रदेश में सौर ऊर्जा (solar energy) को बढ़ावा देने की मुहिम अब नए मुकाम पर पहुंचती दिखाई दे रही है। दरअसल, अतिरिक्त ऊर्जा और सौर क्रांति के क्षेत्र में इतिहास रचते हुए यूपी ने देश में पहला स्थान हासिल कर लिया है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत प्रदेश में 8.77 लाख से ज्यादा घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर पैनल (Roof top solar panel) लगाए जा चुके हैं। इसी सिलसिले में राजधानी Lucknow स्थित UPNEDA मुख्यालय पहुंचे ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (A.K Sharma) का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने सभी के शानदार टीम वर्क की सराहना की और प्रदेश के हर घर पर सोलर पैनल लगाने की मुहिम को और तेज करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *