CM योगी ने किया UP TEX-2026 का शुभारंभ

उत्तर प्रदेश टॉप -न्यूज़ न्यूज़ राजनीती लखनऊ न्यूज़

उत्तर प्रदेश के हथकरघा और वस्त्रोद्योग सेक्टर को एक नई पहचान देने और राज्य को देश का टेक्सटाइल हब बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दो दिवसीय ‘यूपी टेक्स-2026’ (UP TEX-2026) का भव्य आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस खास कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया। भारत टैक्स की तर्ज पर आयोजित इस पहली यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव में देश-विदेश के दिग्गज उद्योगपतियों, निवेशकों और नीति निर्माताओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में निवेश बढ़ाना, नए रोजगार पैदा करना और बुनकरों को वैश्विक मंच प्रदान करना है।

 

यूपी टेक्स-2026 का उद्देश्य और नई नीतियां

 

उत्तर प्रदेश में वर्तमान में 2 लाख से अधिक हथकरघा बुनकर हैं, जिनका देश के कुल टेक्सटाइल निर्यात में बहुत बड़ा योगदान है। इस कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने बताया कि सरकार वस्त्र उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

वर्ष 2017 और 2022 की वस्त्रोद्योग नीतियों के तहत अब तक 116 निवेशकों को लगभग 316 करोड़ रुपये का इंसेंटिव दिया जा चुका है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि उद्योग जगत से मिलने वाले सभी सकारात्मक सुझावों को 2027 के बाद आने वाली नई नीति में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मेलों में भाग लेने वाले उद्यमियों को 90 फीसदी तक की सब्सिडी दी जा रही है।

 

टेक्सटाइल पार्कों का निर्माण और 5354 करोड़ के प्रस्ताव

 

यूपी टेक्स-2026 के पहले ही दिन राज्य को वस्त्र निर्माण के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है। कॉन्क्लेव में 5,354 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

 

संत कबीर टेक्सटाइल पार्क योजना के तहत राज्य में 10 नए टेक्सटाइल पार्क बनाए जाने हैं, जिनमें से अमरोहा और बरेली समेत पांच स्थानों पर काम शुरू हो चुका है। सरकार की योजना यूपी में ही टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरिंग पार्क स्थापित करने की है, ताकि बाहर से आयात की जाने वाली मशीनों का निर्माण अपने ही राज्य में हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *