बिहार में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC ने TRE-4.0 शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया फिलहाल स्थगित कर दी है।
इस भर्ती के जरिए शिक्षा विभाग के अलग-अलग स्कूलों में 32,388 शिक्षक पदों पर नियुक्ति की जानी है। आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू होनी थी, लेकिन आयोग ने इसे फिलहाल आगे बढ़ा दिया है।
BPSC TRE 4.0 की आवेदन प्रक्रिया क्यों टली?
आयोग ने बताया है कि कुछ जरूरी प्रक्रियात्मक बदलाव किए जाने हैं। इसी वजह से BPSC TRE 4.0 के लिए आवेदन की निर्धारित तारीख को स्थगित किया गया है।
हालांकि अभ्यर्थियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। भर्ती रद्द नहीं की गई है, सिर्फ आवेदन की तारीख आगे बढ़ाई गई है। आयोग जल्द ही नई तारीखों की घोषणा करेगा।
पहले जारी विज्ञापन संख्या 14/2026 के अनुसार ऑनलाइन आवेदन 1 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक किए जाने थे।
बिहार शिक्षक भर्ती में कितने पद?
BPSC Teacher Recruitment 2026 के तहत अलग-अलग कक्षाओं के लिए पदों का बंटवारा किया गया है।
- कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक: 3,847 पद
- कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक: 8,563 पद
- कक्षा 9 से 10 तक के शिक्षक: 3,877 पद
- कक्षा 11 से 12 तक के शिक्षक: 16,101 पद
इस तरह सबसे ज्यादा पद कक्षा 11 से 12 के शिक्षकों के लिए रखे गए हैं।
BPSC Teacher Vacancy में कितनी सैलरी मिलेगी?
BPSC Teacher Vacancy में चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार अलग-अलग शुरुआती वेतन मिलेगा।
कक्षा 1 से 5 के शिक्षकों का प्रारंभिक वेतन 25 हजार रुपये प्रतिमाह होगा। इसके अलावा राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते भी मिलेंगे।
कक्षा 6 से 8 के शिक्षकों के लिए शुरुआती वेतन 28 हजार रुपये प्रतिमाह रखा गया है। वहीं कक्षा 9 से 10 के शिक्षकों का मूल वेतन 31 हजार रुपये और कक्षा 11 से 12 के शिक्षकों का मूल वेतन 32 हजार रुपये प्रतिमाह होगा।
इन सभी पदों पर नियमों के अनुसार अन्य देय भत्ते भी मिलेंगे।
अभ्यर्थी अभी क्या करें?
BPSC TRE 4.0 Apply Online की नई तारीख आने तक उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखनी चाहिए। नई डेट जारी होने के बाद ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।
इस बीच अभ्यर्थी अपने जरूरी दस्तावेज तैयार रख सकते हैं और भर्ती से जुड़ी पात्रता, परीक्षा पैटर्न और सिलेबस की तैयारी कर सकते हैं।