असम बाढ़ वनतारा फाउंडेशन हाथी रेस्क्यू: बाढ़ में फंसे बेजुबानों के लिए मसीहा बना वनतारा

गैलरी टॉप -न्यूज़ न्यूज़ प्रदेश राष्ट्रीय

असम इस समय भीषण बाढ़ की तबाही से जूझ रहा है। लाखों लोगों के बेघर होने के साथ-साथ इस प्राकृतिक आपदा ने जंगलों में रहने वाले बेजुबान जानवरों पर भी भारी मुसीबत ढाई है। इंसानों की राहत सामग्री के बीच अक्सर जानवरों की तकलीफें पीछे छूट जाती हैं, लेकिन इस बार वर्ल्ड एलीफैंट डे (विश्व हाथी दिवस) के मौके पर अनंत अंबानी के ‘वनतारा फाउंडेशन’ ने असम के जंगलों में फंसे हाथियों और अन्य वन्यजीवों को नया जीवन देने का काम किया है।

साइलेंट रेस्क्यू ऑपरेशन से बचाई गई कई हाथियों की जान

असम के जंगलों में 6,000 से अधिक हाथी रहते हैं। बाढ़ का पानी जंगलों में भर जाने के कारण सैकड़ों वन्यजीव फंस गए थे। जैसे ही वनतारा फाउंडेशन को इस संकट की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत असम के वन विभाग के साथ मिलकर जमीनी स्तर पर एक बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। स्पेशल रेस्क्यू टीमों और बड़ी संख्या में एनिमल एंबुलेंस को ग्राउंड पर उतारा गया। वनतारा की टीम ने बाढ़ के पानी में फंसे कई हाथियों को सुरक्षित बाहर निकाला और इंजर्ड जानवरों का तत्काल इलाज करवाया।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने जताया आभार

वनतारा फाउंडेशन के इस शानदार काम की जानकारी तब सामने आई जब असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अनंत अंबानी और वनतारा की टीम का धन्यवाद किया। सीएम ने कहा कि किसी भी आपदा के दौरान जानवरों के बचाव पर उतना ध्यान नहीं दिया जाता जितना दिया जाना चाहिए, लेकिन वनतारा फाउंडेशन ने आगे आकर एक मिसाल कायम की है। उन्होंने असम की जनता और वन्यजीवों की ओर से अनंत अंबानी के प्रति आभार व्यक्त किया।

हाथियों की सेवा का दुनिया का सबसे बड़ा केंद्र बना वनतारा

अनंत अंबानी का हाथियों के प्रति खास लगाव हमेशा से चर्चा में रहा है। वनतारा की शुरुआत गौरी नाम की एक बीमार हथिनी के रेस्क्यू से हुई थी, और आज यह केंद्र 260 से अधिक एशियाई हाथियों की देखरेख कर रहा है। असम के अलावा अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और अंडमान-निकोबार जैसे राज्यों में भी वनतारा फाउंडेशन एलिफेंट वेलफेयर प्रोग्राम चला रहा है। असम की बाढ़ से प्रभावित 10 लाख से अधिक पालतू और जंगली जानवरों के लिए वनतारा का यह प्रयास एक बड़ा सहारा साबित हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *