उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के प्रदर्शन के बीच कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पहले छात्रों का शोषण किया, वही आज उनके लिए घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं।
नकल माफिया पर सख्ती
सीएम योगी ने मोदी सरकार के नए Anti-Cheating Law की सराहना करते हुए कहा कि परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों को 10 साल तक की सजा और 10 करोड़ रुपये तक जुर्माना होगा। उन्होंने इसे छात्रों के भविष्य की रक्षा के लिए बड़ा फैसला बताया।
सपा पर पुराना आरोप
योगी ने आरोप लगाया कि 2012 से 2017 के बीच भर्तियों में मेरिट की अनदेखी हुई और योग्य उम्मीदवारों को न्याय नहीं मिला। उन्होंने यह भी कहा कि पहले नौकरी और जमीन दोनों पर “सैफई सिंडिकेट” का असर रहता था।
सरकार का दावा
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि 2017 के बाद यूपी में 9 लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार विकास, पारदर्शिता और भर्ती सुधार को प्राथमिकता दे रही है।
विकास परियोजनाएं भी लॉन्च
भाषण से पहले योगी आदित्यनाथ ने 2,105 करोड़ रुपये से ज्यादा की 552 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। इससे पहले शामली में भी उन्होंने 581 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी थी।