भीषण गर्मी के चलते बदली गई अस्थायी टाइमिंग खत्म,बीएसए ने जारी किया नया आदेश

एजुकेशन टॉप -न्यूज़ न्यूज़ राष्ट्रीय

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अभिभावकों व स्कूली बच्चों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। गौतमबुद्धनगर जिले में कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालय अब छह जुलाई 2026 अपने पूर्व निर्धारित समय के अनुसार संचालित होंगे। जिला प्रशासन ने भीषण गर्मी और उमस को देखते हुए कुछ दिन पहले स्कूलों की टाइमिंग में अस्थायी बदलाव किया था, लेकिन मौसम की स्थिति में सुधार को देखते हुए अब उस आदेश को वापस ले लिया गया है। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) राहुल पंवार ने शनिवार को आधिकारिक आदेश जारी करते हुए सभी स्कूलों को पुराने समय के अनुसार संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा।

पिछले कुछ दिनों से जिले में अत्यधिक गर्मी और उमस के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका जताई जा रही थी। इसी को देखते हुए जिलाधिकारी की अनुमति से 29 जून 2026 को स्कूलों की समय-सारिणी में अस्थायी बदलाव किया गया था। उस दौरान कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों का समय सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया था, ताकि तेज धूप और गर्मी से बच्चों को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *