कर्नाटक को मिलेगा नया बॉस, आज CM पद की शपथ लेंगे शिवकुमार

टॉप -न्यूज़ न्यूज़ राजनीती राष्ट्रीय

कर्नाटक की राजनीति में आज एक बड़ा और अहम बदलाव देखने को मिल सकता है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। शपथग्रहण समारोह शाम 4 बजकर 5 मिनट पर होने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि अंतिम समय को लेकर अभी औपचारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस आलाकमान आज ही उन मंत्रियों की सूची जारी कर सकता है जो डीके शिवकुमार के साथ शपथ लेंगे।

बताया जा रहा है कि आज केवल 14 मंत्री ही शपथ ले सकते हैं और डिप्टी सीएम पद की शपथ अभी नहीं होगी। बाद में मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा।

दिल्ली में हुई अहम बैठकें

इस राजनीतिक बदलाव से पहले दिल्ली में मंगलवार को लगातार बैठकें हुईं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के साथ लंबी चर्चा की। पार्टी के भीतर इस बदलाव को आने वाले चुनावों की रणनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

कांग्रेस नेतृत्व 2028 के विधानसभा चुनाव और 2029 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कर्नाटक की कमान नए चेहरे को सौंपने की तैयारी में दिख रहा है। वहीं बीजेपी ने इस बदलाव को जनता के साथ धोखा और सत्ता की राजनीति करार दिया है।

संभावित मंत्रियों की सूची

डीके शिवकुमार के साथ जिन चेहरों के शपथ लेने की चर्चा है, उनमें कई बड़े नाम शामिल हैं। संभावित मंत्रियों में ये नाम सबसे आगे बताए जा रहे हैं:

यतींद्र सिद्धारमैया

जी परमेश्वर

केजे जॉर्ज

प्रियांक खरगे

एम बी पाटिल

रामलिंगा रेड्डी

ईश्वर खण्डरे

कृष्णा बयरे गौडा

लक्ष्मी हेब्बलाकर

बी सुरेश

सतीश जारकीहोली

इसके अलावा KH मुनियप्पा और दिनेश गुण्डु राव के नाम भी चर्चा में हैं।

सूत्रों के अनुसार, अगर सतीश जारकीहोली कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए सहमत होते हैं, तो उनकी जगह BK हरिप्रसाद को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *