दिल्ली में PM मोदी से मिले बिहार के नए CM सम्राट चौधरी

टॉप -न्यूज़ न्यूज़ राष्ट्रीय

बिहार के नए मुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री Narendra Modi से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात को बिहार की राजनीति और विकास के लिहाज से अहम माना जा रहा है। सम्राट चौधरी ने मुलाकात की तस्वीर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा करते हुए प्रधानमंत्री से मिले मार्गदर्शन की जानकारी दी।

सम्राट चौधरी ने पोस्ट में लिखा, “देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात की। विकसित भारत और समृद्ध बिहार के विजन पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री का स्नेह एवं सहयोग बिहार की प्रगति को नई गति प्रदान कर रहा है।” इस संदेश के बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

प्रधानमंत्री से मुलाकात के अलावा सम्राट चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin से भी मुलाकात की। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और बिहार प्रभारी Vinod Tawde भी मौजूद रहे। सम्राट ने इस मुलाकात की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा का संकेत दिया।

सम्राट चौधरी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय माने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा बयान दिया था। उन्होंने लिखा था कि “युवा शक्ति का संकल्प, विकसित बंगाल का विकल्प”। उन्होंने पश्चिम बंगाल के युवाओं के लिए भ्रष्टाचार मुक्त नियुक्तियों, हर महीने 3000 रुपये की युवा सहायता और रोजगार के नए अवसरों का वादा किया था।

उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि भाजपा का लक्ष्य कटमनी और सिंडिकेट राजनीति से मुक्ति दिलाना है और पश्चिम बंगाल के लोगों को सुरक्षित व सम्मानजनक भविष्य देना है। उनका कहना था कि अब समय है डर को बाहर और भरोसे को भीतर लाने का।

गौरतलब है कि बिहार में हाल ही में बड़ा राजनीतिक बदलाव हुआ है। Nitish Kumar ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर राज्यसभा का रुख किया, जिसके बाद सम्राट चौधरी को राज्य की कमान सौंपी गई। इससे पहले वह नीतीश कुमार सरकार में उपमुख्यमंत्री के पद पर कार्यरत थे।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि प्रधानमंत्री मोदी और पार्टी नेतृत्व से यह मुलाकात बिहार में आने वाले समय की रणनीति तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *