- नीता अंबानी के खास इवेंट में फैमिली संग पहुंचे सचिन तेंदुलकर
मुंबई के एंटीलिया में 5 जनवरी को आयोजित ‘यूनाइटेड इन ट्रायम्प’ इवेंट चर्चा का बड़ा केंद्र बन गया। इस खास मौके पर नीता अंबानी ने भारत के वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में क्रिकेट, बॉलीवुड और बिजनेस जगत की कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की। इसी इवेंट में ‘मास्टर ब्लास्टर’ सचिन तेंदुलकर भी अपने परिवार के साथ पहुंचे, लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा सुर्खियां उनकी बेटी सारा तेंदुलकर ने बटोर लीं।
पत्नी और बेटी संग दिखे सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर इस भव्य कार्यक्रम में पत्नी अंजलि तेंदुलकर और बेटी सारा तेंदुलकर के साथ पहुंचे। रेड कार्पेट पर तीनों ने मीडिया के सामने फैमिली फोटो सेशन भी कराया। सचिन जहां ग्रे कलर के सूट और व्हाइट शर्ट में क्लासिक अंदाज में नजर आए, वहीं अंजलि तेंदुलकर ने हल्के नीले रंग का को-ऑर्ड सेट पहन रखा था। दूसरी ओर, सारा तेंदुलकर हाई-स्लिट ब्लैक ड्रेस में बेहद ग्लैमरस लग रही थीं।
हवा में लहराई सारा की ड्रेस
इवेंट के दौरान तेज हवा चल रही थी, जिससे कई सेलेब्स असहज नजर आए। इसी दौरान सारा की ब्लैक ड्रेस हवा में लहराने लगी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सारा की ड्रेस को संभालते हुए सचिन तेंदुलकर कुछ पल के लिए रुकते हैं। हालांकि, बाद में वह निश्चिंत होकर आगे बढ़ जाते हैं, मानो उन्हें भरोसा हो कि उनकी बेटी स्थिति संभाल लेगी। यह छोटा-सा पल कैमरों में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।
सोशल मीडिया पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं
वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स के तरह-तरह के रिएक्शन सामने आने लगे। कई लोगों ने सारा के कॉन्फिडेंस और स्टाइल की तारीफ की, तो कुछ ने उनकी ड्रेस को लेकर सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा, “सारी नजरें सारा पर ही टिक गई हैं।” वहीं दूसरे ने कमेंट किया, “इवेंट के हिसाब से कुछ और आउटफिट बेहतर होता।” कुछ यूजर्स ने फैमिली फोटो में खुशी कम दिखने की बात भी कही।
अर्जुन तेंदुलकर की गैरमौजूदगी पर सवाल
इस इवेंट में सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर नजर नहीं आए, जिसे लेकर भी सोशल मीडिया पर सवाल उठे। कई यूजर्स ने पूछा कि अर्जुन अक्सर फैमिली इवेंट्स में क्यों नजर नहीं आते। हालांकि, इस पर परिवार की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
यह पहली बार नहीं है जब सारा तेंदुलकर चर्चा में आई हों। हाल ही में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान गोवा से उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह दोस्तों के साथ नजर आई थीं। उस वीडियो को लेकर भी उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।