पंचायत चुनाव पर सरकार का बड़ा फैसला, जुलाई से पहले मतदान तय

उत्तर प्रदेश टॉप -न्यूज़ न्यूज़

उत्तर प्रदेश सरकार ने पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा निर्णय लेते हुए स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जुलाई 2026 से पहले ही कराए जाएंगे। पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि का कार्यकाल आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।

ओबीसी आरक्षण को लेकर भी सरकार जल्द ही पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन करेगी, जिसके आधार पर सीटों का निर्धारण होगा। प्रशासन और राज्य निर्वाचन आयोग को चुनाव की तैयारियां तेज करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

इस फैसले के बाद प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है और संभावित उम्मीदवारों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *