Women’s Day पर काशी विश्वनाथ धाम में खास व्यवस्था, मिलेगा मुफ्त प्रवेश

उत्तर प्रदेश टॉप -न्यूज़ न्यूज़ वाराणसी

वाराणसी के प्रसिद्ध श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। मंदिर प्रशासन ने घोषणा की है कि 8 मार्च को महिला श्रद्धालुओं को मंदिर में फ्री एंट्री दी जाएगी।

जारी आदेश के अनुसार महिलाओं को मंदिर परिसर के गेट नंबर 4बी से प्रवेश मिलेगा। इस दिन महिलाओं से दर्शन के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। मंदिर प्रशासन का कहना है कि यह पहल महिलाओं के सम्मान और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए की गई है।

इस विशेष व्यवस्था का लाभ वाराणसी के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों से आने वाली महिला श्रद्धालु भी उठा सकेंगी। प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि महिला श्रद्धालु आसानी से भगवान काशी विश्वनाथ के दर्शन कर सकें।

महिला दिवस के मौके पर उन महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी, जो अपने छोटे बच्चों के साथ मंदिर आएंगी। ऐसी माताओं को लाइन में अधिक देर तक इंतजार न करना पड़े, इसके लिए अलग व्यवस्था की गई है।

हालांकि स्थानीय लोगों के लिए पहले से निर्धारित दर्शन का समय यथावत रहेगा। सुबह 4 बजे से 5 बजे और शाम 4 बजे से 5 बजे तक का समय केवल स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए आरक्षित रहेगा।

मंदिर प्रशासन ने बताया कि यह निर्णय 6 मार्च 2026 को मुख्य कार्यकारी अधिकारी विश्व भूषण द्वारा जारी आदेश के तहत लिया गया है।

प्रशासन ने सभी महिला श्रद्धालुओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भगवान विश्वनाथ से प्रार्थना की है कि उनकी कृपा और आशीर्वाद सभी पर बना रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *