मिडिल ईस्ट में युद्ध जैसे हालात, ईरान पर हमले के बाद पलटवार तेज

अंतर्राष्ट्रीय टॉप -न्यूज़ न्यूज़

अंतर्राष्ट्रीय : ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते सैन्य टकराव ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ईरान के कई महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिसमें वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की मौत की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार रक्षा मंत्री अमीर नसीरजादेह और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के प्रमुख कमांडर मोहम्मद पाकपूर हमले में मारे गए।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बयान जारी करते हुए कहा कि ईरान की परमाणु गतिविधियां वैश्विक सुरक्षा के लिए खतरा बन चुकी थीं, इसलिए सैन्य कार्रवाई जरूरी थी। उन्होंने ईरानी जनता से राजनीतिक बदलाव का आह्वान भी किया और सेना से हथियार डालने की अपील की।

हार्ट अटैक के खतरे को करना है कम? जानिए किन फूड्स को तुरंत करें लिमिट

हमले के बाद ईरान ने तत्काल जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल और क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल दागीं। खाड़ी देशों में सुरक्षा अलर्ट बढ़ा दिया गया है। इराक के उत्तरी हिस्से में स्थित अमेरिकी बेस के पास धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया।

तेहरान में नागरिकों के बीच भय का माहौल है। कई इलाकों में लोग खाद्य सामग्री और जरूरी सामान जमा करते दिखाई दिए। रिपोर्ट्स के अनुसार, राजधानी के कई बाजारों में आवश्यक वस्तुओं की कमी होने लगी है।

विश्लेषकों का कहना है कि यह टकराव केवल क्षेत्रीय नहीं बल्कि वैश्विक राजनीति को प्रभावित कर सकता है। रूस सहित कई देशों ने इस सैन्य कार्रवाई पर चिंता जताई है और कूटनीतिक समाधान की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *