राजधानी लखनऊ में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। सर्वण मोर्चा द्वारा यूजीसी से संबंधित मुद्दों पर प्रदर्शन की घोषणा के बाद परिवर्तन चौक और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
भीड़ जुटने की आशंका को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कई जगहों पर बैरिकेडिंग कर यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ा गया है। अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से भीड़भाड़ वाले इलाकों में न जाएं।
नेचुरल वेट लॉस टिप: शहद को ऐसे लें, तेजी से घटेगा वजन – Sindhu Times
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, एहतियात के तौर पर ये कदम उठाए गए हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। फिलहाल शहर में शांति बनी हुई है।