पैरों में दिखने वाले ये लक्षण हो सकते हैं बड़ी बीमारियों का संकेत

टॉप -न्यूज़ न्यूज़ राष्ट्रीय हेल्थ

मानव शरीर का संतुलन पैरों पर टिका होता है, लेकिन ज्यादातर लोग पैरों की सेहत को सबसे ज्यादा नजरअंदाज करते हैं। टखनों में दर्द, एड़ियों में सूजन या तलवों में चुभन सिर्फ सामान्य दर्द नहीं, बल्कि ये शरीर में चल रही बीमारियों की शुरुआती चेतावनी हो सकती हैं।

एक्यूप्रेशर के अनुसार, पैरों के तलवों में शरीर के सभी महत्वपूर्ण अंगों के पॉइंट्स मौजूद होते हैं। अगर इन पॉइंट्स में बार-बार दर्द हो रहा है, तो यह आंखों, दिमाग, पेट, दिल, किडनी या थायराइड से जुड़ी समस्याओं का संकेत हो सकता है।

 लाइफस्टाइल बीमारियों का बढ़ता खतरा

आज की खराब जीवनशैली के कारण करीब 35% भारतीय किसी न किसी लाइफस्टाइल डिजीज से जूझ रहे हैं। हर 10 में से 1 व्यक्ति हाइपोथायराइड से पीड़ित है, जबकि 3 में से 1 डायबिटीज मरीज को थायराइड की समस्या भी होती है। मोटापा, हाई कोलेस्ट्रॉल, बीपी और आर्थराइटिस जैसी बीमारियां पैरों के दर्द को बढ़ा सकती हैं।

शीशे के सामने एक्टिंग करने वाली लड़की से सिनेमा की मिसाल तक – Sindhu Times

योग और आयुर्वेद से समाधान

योग और आयुर्वेद पैरों से जुड़ी समस्याओं को जड़ से ठीक करने में मदद कर सकते हैं। नियमित योग करने से शरीर में एनर्जी बढ़ती है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और नर्व्स मजबूत होती हैं। इसके अलावा सुबह एप्पल विनेगर पीना, रात में हल्दी वाला दूध लेना और रोजाना 7 घंटे की नींद लेना शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।

पैरों में बार-बार होने वाले दर्द या सुन्नपन को हल्के में न लें। समय रहते सही उपाय अपनाकर गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *