शीशे के सामने एक्टिंग करने वाली लड़की से सिनेमा की मिसाल तक

इमेज गैलरी गैलरी टॉप -न्यूज़ न्यूज़ मनोरंजन

आज जब वहीदा रहमान अपना 88वां जन्मदिन मना रही हैं, तो उनके जीवन की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं लगती। मद्रास की गलियों में पली-बढ़ी वहीदा को कभी अंदाजा नहीं था कि एक दिन वे हिंदी सिनेमाकी सबसे संजीदा और सम्मानित अभिनेत्री बन जाएंगी।

वहीदा रहमान का बचपन सामान्य नहीं था। उनके पिता सरकारी अधिकारी थे और घर में अनुशासन सर्वोपरि था। वहीदा का शीशे के सामने अभिनय करना पिता को असामान्य लगता था। वे डरते थे कि कहीं यह शौक उनकी बेटी को गलत दिशा में न ले जाए। लेकिन वहीदा के भीतर कला के प्रति जुनून था, जिसे कोई रोक नहीं सका।

नृत्य उनके जीवन का पहला जरिया बना। भरतनाट्यम सीखते-सीखते वे मंच पर परफॉर्म करने लगीं। यहीं से उन्हें आत्मविश्वास मिला। एक तेलुगु फिल्म निर्माता ने उनकी प्रतिभा पहचानी और फिल्म का ऑफर दिया। शुरुआत में परिवार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन हालातों ने उन्हें आगे बढ़ने का मौका दिया।

दिल्ली बनाम गुजरात, आज तय होगा आरसीबी का फाइनल प्रतिद्वंद्वी – Sindhu Times 

1955 की तेलुगु फिल्म ‘रोजुलु मरयी’ में एक डांस परफॉर्मेंस ने वहीदा रहमान को पहचान दिलाई। इसके बाद ‘जयसिम्हा’ में एनटी रामाराव के साथ लीड रोल मिलना उनके करियर की बड़ी उपलब्धि थी। यह साबित हो गया कि वे केवल नृत्य ही नहीं, अभिनय में भी सक्षम हैं।

गुरु दत्त से मुलाकात ने उनके जीवन की दिशा बदल दी। गुरु दत्त ने वहीदा रहमान में वह संवेदनशीलता देखी, जो उनकी फिल्मों की आत्मा बन सकती थी। ‘सीआईडी’ के जरिए उन्होंने हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया और फिर ‘प्यासा’ व ‘कागज के फूल’ जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी से अमर हो गईं।

वहीदा रहमान ने कभी ग्लैमर को अपनी पहचान नहीं बनाया। उनकी पहचान बनी—सादगी, भावनात्मक गहराई और अभिनय की सच्चाई। यही वजह है कि दशकों बाद भी वे भारतीय सिनेमा की प्रेरणा बनी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *