रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद देशभर के उम्मीदवारों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस भर्ती अभियान के जरिए रेलवे में कुल 22,195 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 2 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा क्या है?
रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष रखी गई है। इसका मतलब यह है कि 33 साल तक के उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र हैं। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क की जानकारी
रेलवे ने अलग-अलग श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क तय किया है:
-
आरक्षित वर्ग, महिलाएं और विशेष श्रेणी: ₹250
-
सामान्य व अन्य वर्ग: ₹500
करेक्शन विंडो की सुविधा
अगर आवेदन फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है, तो उम्मीदवार 5 मार्च से 14 मार्च 2026 के बीच करेक्शन विंडो के जरिए सुधार कर सकेंगे। यह सुविधा केवल तय समय सीमा तक ही उपलब्ध रहेगी।
शीशे के सामने एक्टिंग करने वाली लड़की से सिनेमा की मिसाल तक – Sindhu Times
कुल पदों की संख्या
इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत विभिन्न रेलवे जोनों में 22,195 ग्रुप डी पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
रेलवे ग्रुप डी भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जो कम शैक्षणिक योग्यता में स्थायी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। समय रहते आवेदन करना और सभी जानकारी सही-सही भरना बेहद जरूरी है।