Meta क्यों बना रहा है WhatsApp को पेड?

अंतर्राष्ट्रीय इमेज गैलरी एजुकेशन गैलरी टॉप -न्यूज़ न्यूज़ व्यापार
  •  जानिए फ्री फीचर पर क्यों लग सकता है ब्रेक

WhatsApp लंबे समय से यूजर्स के लिए एक फ्री और भरोसेमंद मैसेजिंग प्लेटफॉर्म रहा है, लेकिन अब Meta इसे धीरे-धीरे मॉनीटाइज करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। फेसबुक और इंस्टाग्राम के बाद अब WhatsApp भी Meta की कमाई की रणनीति का अहम हिस्सा बनता नजर आ रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp पर स्टेटस और चैनल सेक्शन में विज्ञापन लाने की तैयारी पिछले साल से चल रही है। अब नया अपडेट इस दिशा में एक कदम आगे माना जा रहा है, जिसमें यूजर्स को ऐड-फ्री अनुभव के लिए सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा सकता है।

बीटा वर्जन 2.26.3.9 में ऐसे संकेत मिले हैं कि WhatsApp एक पेड मॉडल पर काम कर रहा है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि सब्सक्रिप्शन की कीमत कितनी होगी और कौन-कौन से फीचर्स इसके तहत शामिल किए जाएंगे। Meta की ओर से इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

UGC एक्ट पर क्यों भड़का सवर्ण समाज? कुमार विश्वास की एंट्री – Sindhu Times

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि WhatsApp को चलाने का इंफ्रास्ट्रक्चर बेहद महंगा है। अरबों यूजर्स के मैसेज, कॉल और मीडिया को संभालने के लिए Meta को भारी लागत उठानी पड़ती है। ऐसे में पेड सब्सक्रिप्शन और विज्ञापन मॉडल कंपनी के खर्च को बैलेंस करने का तरीका हो सकता है।

हालांकि, यह भी संभावना जताई जा रही है कि मैसेजिंग, कॉल और बेसिक फीचर्स फ्री ही रहेंगे, जबकि स्टेटस, चैनल और कुछ प्रीमियम फीचर्स पर ही चार्ज लगाया जाएगा। इससे WhatsApp का कोर यूजर एक्सपीरियंस प्रभावित न हो।

अब सबकी नजर इस बात पर है कि Meta इस फीचर को कब और किस रूप में लॉन्च करता है। अगर यह मॉडल सफल रहा, तो WhatsApp का इस्तेमाल करने का तरीका आने वाले समय में पूरी तरह बदल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *