डॉक्टरों की नजर में सबसे खतरनाक आदत,शरीर को बनाती है कमजोर

टॉप -न्यूज़ न्यूज़ प्रदेश राष्ट्रीय हेल्थ

हम अक्सर अपनी रोजमर्रा की आदतों को हल्के में ले लेते हैं, लेकिन कई बार यही आदतें हमारे शरीर में चुपके से नुकसान पहुंचाती हैं। डेली रूटीन में कुछ चीजें ऐसी हैं जो तुरंत दिखाई नहीं देतीं, लेकिन लंबे समय में यह शरीर को कमजोर कर देती हैं। कार्डियोथोरेसिक सर्जन जेरेमी लंदन ने हाल ही में एक पोस्ट में कई आदतों को 1 से 10 तक के नुकसान के पैमाने पर रेट किया और सबसे ज्यादा खतरनाक आदत शराब पीना को बताया।

डॉक्टर लंदन का कहना है कि शराब किसी भी मात्रा में सुरक्षित नहीं है। यह शरीर की लगभग हर कोशिका पर असर डालती है और समय के साथ कई गंभीर बीमारियों का कारण बनती है। इसलिए डॉक्टरों का मानना है कि शराब को जीवन से पूरी तरह निकाल देना ही सबसे बेहतर विकल्प है।

प्रोसेस्ड मीट को भी खतरनाक माना गया है। इसमें नाइट्रेट और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं जो कैंसर और डायबिटीज का जोखिम बढ़ाते हैं। हॉट डॉग, पैकेटबंद मीट और प्रोसेस्ड लंच मीट जैसी चीजों का सेवन कम करना चाहिए, क्योंकि यह शरीर के लिए धीरे-धीरे नुकसानदेह साबित होती हैं।

95 हजार रुपये में सौदा! कौशांबी में मां ने बेच दिया 6 महीने का बच्चा – Sindhu Times

मारिजुआना को भी सुरक्षित समझना गलत है। डॉक्टर ने इसे 10 में से 8 अंक दिए हैं। यह नेचुरल होने के बावजूद नियमित सेवन से दिल की बीमारी का खतरा बढ़ सकता है। कई रिसर्च से पता चला है कि लंबे समय तक मारिजुआना का उपयोग हृदय संबंधी समस्याओं को बढ़ा सकता है।

प्लास्टिक चॉपिंग बोर्ड का इस्तेमाल भी एक छिपा हुआ खतरा है। लंबे समय तक इसका उपयोग करने पर प्लास्टिक के छोटे-छोटे कण भोजन में मिल सकते हैं। इससे हार्मोनल असंतुलन, प्रजनन क्षमता में कमी और हृदय संबंधी रोगों का खतरा बढ़ता है। डॉक्टर के अनुसार साल भर में नियमित उपयोग से लगभग 50 ग्राम माइक्रोप्लास्टिक शरीर में जा सकता है।

अकेलापन भी स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। इसे 10 में से 8 अंक दिए गए हैं। लंबे समय तक अकेले रहना तनाव, डिप्रेशन और मोटापे जैसी समस्याओं को बढ़ाता है। इसलिए सामाजिक जुड़ाव, दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताना जरूरी है।

इन सभी आदतों को बदलकर हम अपनी सेहत को बेहतर बना सकते हैं। अगर आप सच में स्वस्थ जीवन चाहते हैं तो शुरुआत आज से करें—क्योंकि छोटी-छोटी आदतें ही आपके भविष्य को बदल देती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *