उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नंदपुर गांव का मंदिर इन दिनों अनोखे नजारे के लिए चर्चा में है। स्थानीय हनुमान मंदिर में एक कुत्ता लगातार 36 घंटे से परिक्रमा कर रहा है। ग्रामीण और आसपास के लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुत्ता परसों शाम 4 बजे से मंदिर में मूर्ति की परिक्रमा कर रहा है। हालांकि यह बीच-बीच में बैठता है, लेकिन कुछ ही समय बाद फिर से चल पड़ता है। संजय सिंह ने बताया कि उन्होंने सुबह 8 बजे भी कुत्ते को परिक्रमा करते देखा। इस दौरान एक कबूतर भी कुत्ते पर बैठ गया, जो बाद में मर गया, लेकिन कुत्ता अपनी परिक्रमा जारी रखता रहा।
मंदिर परिसर में भीड़ इतनी बढ़ गई है कि पंचायत प्रतिनिधियों को स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा। बुजुर्गों का कहना है कि जीवन में पहली बार उन्होंने ऐसा दृश्य देखा है। लोग मोबाइल में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं।
विशेषज्ञ बताते हैं कि पशु व्यवहार में इस तरह की लगातार परिक्रमा असामान्य है। हालांकि ग्रामीण इसे किसी दैवी संकेत या चमत्कार के रूप में देख रहे हैं। कई लोग मान रहे हैं कि कुत्ता केवल पूजा और परिक्रमा में लगा हुआ है, खाने-पीने के लिए भी ज्यादा समय नहीं निकालता।