कौन हैं आयुष बदोनी, अचानक कैसे टीम इंडिया में मिली एंट्री?

टॉप -न्यूज़ न्यूज़ प्रदेश राष्ट्रीय स्पोर्ट्स

भारतीय क्रिकेट टीम में आयुष बदोनी का नाम अचानक चर्चा में आ गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान वाशिंगटन सुंदर के चोटिल होकर बाहर होने के बाद बीसीसीआई ने आयुष बदोनी को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया है। यह उनके करियर का बड़ा मोड़ माना जा रहा है, क्योंकि पहली बार उन्हें सीनियर टीम इंडिया का हिस्सा बनने का मौका मिला है।

वाशिंगटन सुंदर को वडोदरा में खेले गए पहले वनडे मैच के दौरान गेंदबाजी करते समय चोट लगी थी, जिसके बाद वे बाकी सीरीज से बाहर हो गए। 14 और 18 जनवरी को होने वाले दूसरे और तीसरे वनडे मुकाबलों के लिए अब उनकी जगह आयुष बदोनी को चुना गया है।

उत्तराखंड से दिल्ली तक का सफर

आयुष बदोनी का जन्म 3 दिसंबर 1999 को दिल्ली में हुआ था, लेकिन उनका परिवार मूल रूप से उत्तराखंड के देवप्रयाग ब्लॉक के छोटे से गांव सिलोड़ से ताल्लुक रखता है। बेहतर अवसरों की तलाश में उनका परिवार दिल्ली आ गया, जहां आयुष का बचपन बीता और क्रिकेट से उनका रिश्ता मजबूत होता गया।

लखनऊ में आयोजित हुआ ग्लोबल AI इंपैक्ट सम्मेलन-2026

परिवार से मिला क्रिकेट का संस्कार

 

आयुष के पिता विवेक बदोनी पेशे से डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर हैं, जबकि उनकी मां विभा बदोनी एक स्कूल टीचर हैं। क्रिकेट के प्रति आयुष का झुकाव बचपन से ही दिखने लगा था। महज 9 साल की उम्र में उन्होंने प्रोफेशनल क्रिकेट ट्रेनिंग शुरू कर दी थी।

उनके पहले कोच खुद उनके पिता रहे, जिन्होंने बेटे के जुनून को पहचानते हुए घर की छत को ही नेट प्रैक्टिस एरिया में बदल दिया। बाद में आयुष ने सोनेट क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण लिया, जहां उन्होंने अपनी तकनीक और फिटनेस को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

घरेलू क्रिकेट और IPL में पहचान

आयुष बदोनी घरेलू क्रिकेट में दिल्ली टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं। वहीं आईपीएल में वह लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हैं। साल 2022 में लखनऊ ने उन्हें 20 लाख रुपये में टीम से जोड़ा था। लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर उन्होंने टीम में अपनी जगह पक्की कर ली। IPL 2026 के लिए उन्हें 4 करोड़ रुपये की बड़ी रकम मिलने की खबर है।

आंकड़े जो बताते हैं काबिलियत

अब तक के करियर में आयुष बदोनी ने

  • 96 टी20 मैचों में 1,788 रन और 17 विकेट

  • 27 लिस्ट A मैचों में 693 रन और 18 विकेट

  • 21 फर्स्ट क्लास मैचों में 1,681 रन और 22 विकेट

  • 56 आईपीएल मैचों में 963 रन बनाए हैं

ऑलराउंडर के रूप में उनकी यह निरंतरता ही उन्हें टीम इंडिया तक ले आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *