‘मिर्जापुर-द फिल्म’: सीरीज नहीं, बड़े पर्दे के लिए तैयार एक नई सिनेमाई कहानी

टॉप -न्यूज़ न्यूज़ प्रदेश मनोरंजन राष्ट्रीय

लोकप्रिय वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ को लेकर दर्शकों के बीच लंबे समय से उत्सुकता बनी हुई थी कि क्या इसका अगला पड़ाव फिर से OTT पर देखने को मिलेगा या इसे किसी नए रूप में पेश किया जाएगा। अब इस सवाल का जवाब साफ हो गया है। ‘मिर्जापुर-द फिल्म’ वेब सीरीज का अगला पार्ट नहीं होगी, बल्कि इसे एक अलग और स्वतंत्र फीचर फिल्म के रूप में तैयार किया जा रहा है।

फिल्म प्रोडक्शन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, मेकर्स की कोशिश है कि दर्शक इसे वेब सीरीज की कड़ी के रूप में न देखें, बल्कि थिएटर के लिए बनाए गए एक संपूर्ण सिनेमाई अनुभव के तौर पर महसूस करें। हालांकि कहानी मिर्जापुर की उसी दुनिया से जुड़ी होगी, लेकिन इसकी गति, ट्रीटमेंट और प्रस्तुति पूरी तरह बड़े पर्दे को ध्यान में रखकर तय की गई है।

FIFA वर्ल्ड कप 2026 ट्रॉफी का भारत आगमन

फिल्म की शूटिंग की शुरुआत अक्टूबर 2025 में बनारस से की गई थी। सूत्रों के अनुसार, बनारस सिर्फ एक लोकेशन नहीं बल्कि कहानी की आत्मा है। मिर्जापुर की भाषा, उसकी सामाजिक संरचना और माहौल को असल रूप में दिखाने के लिए शूट की शुरुआत वहीं से की गई। फिल्म में बनारस को केवल बैकग्राउंड के रूप में नहीं, बल्कि कहानी के अहम हिस्से के तौर पर पेश किया गया है। इसके बाद दिसंबर में फिल्म यूनिट जैसलमेर पहुंची, जहां बड़े स्तर पर शूटिंग की गई। जैसलमेर के खुले और भव्य लोकेशन्स का इस्तेमाल फिल्म को विजुअली वेब सीरीज से अलग पहचान देने के लिए किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, यहां फिल्म के कुछ सबसे प्रभावशाली सीन फिल्माए गए हैं। इसके बाद अंतिम शेड्यूल मुंबई में रखा गया, जहां इनडोर और क्लोज्ड लोकेशन वाले सीन शूट किए गए, जिससे कहानी को उसका अंतिम रूप मिला।

फिल्म की शूटिंग अब अंतिम चरण में है और जनवरी के अंत तक इसके पूरी तरह खत्म होने की उम्मीद है। इसके बाद पोस्ट-प्रोडक्शन का काम शुरू किया जाएगा।

एक अहम बदलाव यह भी है कि फिल्म को CBFC यानी सेंसर बोर्ड की प्रक्रिया से गुजरना होगा। वेब सीरीज की तुलना में फिल्म में भाषा और हिंसा को सीमित रखा गया है, ताकि यह सिनेमा के नियमों के अनुरूप हो सके। कास्ट की बात करें तो फिल्म में कुछ नए किरदार जोड़े गए हैं। जीतेंद्र का किरदार बिल्कुल नया होगा, हालांकि उसका भावनात्मक जुड़ाव दर्शकों को बबलू पंडित की याद दिला सकता है। वहीं मोहित मलिक को एक दमदार निगेटिव रोल में देखा जाएगा।

सूत्रों ने यह भी साफ किया है कि ‘मिर्जापुर’ सीजन 4 की स्क्रिप्ट पर काम जारी है, लेकिन फिलहाल पूरा फोकस फिल्म पर है। सीजन 4 इस फ्रैंचाइजी का आखिरी सीजन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *