लालू परिवार की कलह फिर उजागर, रोहिणी आचार्य केपोस्ट ने बढ़ाई हलचल

टॉप -न्यूज़ न्यूज़ प्रदेश बिहार राजनीती राष्ट्रीय

पटना में राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार में चल रही अंदरूनी कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में परिवार और राजनीति से दूरी बनाने का ऐलान कर चुकीं रोहिणी आचार्य ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा कर अपने दर्द को सामने रखा है। उनके इस पोस्ट ने न केवल पारिवारिक रिश्तों पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाओं को तेज कर दिया है।

रोहिणी आचार्य ने फेसबुक पोस्ट में बिना किसी का नाम लिए “अपने” और “परायों” की भूमिका पर गंभीर टिप्पणी की। उन्होंने लिखा कि किसी बड़ी विरासत को नष्ट करने के लिए बाहरी लोगों की जरूरत नहीं होती, बल्कि अपने ही लोग और कुछ नए बने अपने ही इसके लिए पर्याप्त होते हैं। उनके शब्दों में यह साफ झलकता है कि वे परिवार के भीतर ही चल रही साजिशों से आहत हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि जिस पहचान और वजूद की वजह से किसी व्यक्ति को समाज में स्थान मिलता है, उसी को मिटाने के लिए जब अपने ही तैयार हो जाएं, तो यह सबसे दुखद स्थिति होती है। रोहिणी ने विवेक पर पर्दा पड़ने और अहंकार हावी होने की बात कहते हुए इशारों में यह जताया कि गलत सलाह और बहकावे ने रिश्तों को कमजोर किया है।

KGMU में उत्पीड़न और धर्मांतरण पर बवाल

गौरतलब है कि कुछ समय पहले रोहिणी आचार्य ने परिवार छोड़ने और सक्रिय राजनीति से दूरी बनाने का ऐलान किया था। उस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि उन्हें अपमानित किया गया और पिता को किडनी दान करने को लेकर उनके चरित्र पर सवाल उठाए गए।

रोहिणी आचार्य का यह नया बयान बताता है कि उनके जख्म अभी भरे नहीं हैं। लालू परिवार की यह अंदरूनी खींचतान न केवल निजी मामला बनकर रह गई है, बल्कि इसका असर राजद की छवि और बिहार की राजनीति पर भी पड़ता नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *