हर साल 8 मार्च को दुनिया भर में International Women’s Day मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं के अधिकारों, उनके संघर्ष और समाज में उनकी उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए समर्पित है। महिला दिवस का उद्देश्य महिलाओं के प्रति सम्मान बढ़ाना और लैंगिक समानता के महत्व को समझाना है।
वर्ष 2026 में भी यह दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस दिन कई देशों में कार्यक्रम, चर्चाएं और जागरूकता अभियान आयोजित किए जाते हैं। लोग अपने जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली महिलाओं को सम्मान और शुभकामनाएं देते हैं।
महिला दिवस के लिए हर साल एक थीम तय की जाती है। 2026 की थीम “दान से लाभ” है। इस थीम का संदेश यह है कि जब लोग दूसरों की मदद करते हैं और समाज के लिए सकारात्मक कार्य करते हैं, तो उसका लाभ सभी को मिलता है। इस विचार के माध्यम से लोगों को महिलाओं के सशक्तिकरण और समान अवसरों के समर्थन के लिए प्रेरित किया जाता है।
अगर सवाल उठता है कि महिला दिवस 8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है, तो इसके पीछे भी एक ऐतिहासिक कारण है। 8 मार्च 1917 को रूस में महिलाओं ने “ब्रेड एंड पीस” यानी रोटी और शांति की मांग को लेकर एक ऐतिहासिक हड़ताल की थी। इस आंदोलन ने महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई को नई दिशा दी और बाद में महिलाओं को मतदान का अधिकार भी मिला।
इसी ऐतिहासिक घटना को ध्यान में रखते हुए ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार 8 मार्च को महिला दिवस के रूप में चुना गया।
बाद में 1975 में United Nations ने इस दिन को आधिकारिक रूप से मान्यता दी। तब से यह दिन वैश्विक स्तर पर महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों के लिए जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जा रहा है।
आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की उपलब्धियों का उत्सव मनाने और समाज में समानता की दिशा में आगे बढ़ने का प्रतीक बन चुका है।