22 सितंबर को भारत का पूरा शेड्यूल, क्रिकेट में गोल्ड के लिए श्रीलंका से भिड़ेगी महिला टीम

टॉप -न्यूज़ न्यूज़ राष्ट्रीय स्पोर्ट्स

एशियन गेम्स 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय दल के अभियान का चौथा दिन बेहद अहम रहने वाला है। 22 सितंबर को भारत की महिला क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ गोल्ड मेडल मुकाबले में उतरेगी। इसके अलावा शूटिंग, वुशु, बैडमिंटन, कबड्डी, हॉकी, कराटे, बॉक्सिंग, फेंसिंग, टेबल टेनिस और कई अन्य खेलों में भारतीय खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगे। शुरुआती दो दिनों के बाद भारत के खाते में 6 मेडल हैं और मंगलवार को भारतीय दल की नजरें पदकों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ पहला गोल्ड हासिल करने पर रहेंगी।

क्रिकेट में गोल्ड के लिए भारत-श्रीलंका मुकाबला

दिन का सबसे बड़ा मुकाबला महिला क्रिकेट का फाइनल होगा। भारत और श्रीलंका के बीच गोल्ड मेडल मैच सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। भारतीय टीम ने फाइनल में जगह बनाकर कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है। अब टीम की नजर गोल्ड पर होगी।

शूटिंग में एलावेनिल और पार्थ पर नजर

शूटिंग में एलावेनिल वलारिवन और पार्थ माने 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन में हिस्सा लेंगे। यह मुकाबला सुबह 6:15 बजे से शुरू होगा। क्वालिफाई करने की स्थिति में दोनों सुबह 8:25 बजे फाइनल में भी उतर सकते हैं।

इसके अलावा स्कीट में अनंतजीत सिंह नरुका, भवतेघ सिंह गिल, मैराज अहमद खान, परिनाज धालीवाल, राइजा ढिल्लों और माहेश्वरी चौहान भी भारतीय चुनौती पेश करेंगे।

बैडमिंटन में जापान से टक्कर

बैडमिंटन में भारतीय महिला टीम सुबह 6 बजे जापान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल खेलेगी। पीवी सिंधु समेत भारतीय खिलाड़ी सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए उतरेंगे। वहीं पुरुष टीम का क्वार्टर फाइनल भी जापान के खिलाफ सुबह 11:30 बजे निर्धारित है। पुरुष टीम में लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय, आयुष शेट्टी, किदांबी श्रीकांत और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

हॉकी और कबड्डी में भी अहम मुकाबले

भारतीय पुरुष हॉकी टीम दोपहर 3:30 बजे श्रीलंका के खिलाफ पूल मुकाबला खेलेगी। वहीं पुरुष कबड्डी टीम सुबह 7:15 बजे दक्षिण कोरिया के खिलाफ ग्रुप मुकाबले में उतरेगी। दोनों टीमों की कोशिश अपने अभियान को मजबूत करने की होगी।

वुशु, कराटे और बॉक्सिंग में भी भारतीय खिलाड़ी मैदान में

वुशु में हंजाबम लैंगलेनटोम्बी देवी महिलाओं के नानक्वान और नंदाओ फाइनल में उतरेंगी। रोशिबिना देवी महिलाओं के 60 किग्रा सांडा और आर्यन पुरुषों के 56 किग्रा सांडा मुकाबले में चुनौती पेश करेंगे। कराटे में चेतन भट्ट पुरुषों के 84 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में उतरेंगे, जबकि अलीशा महिलाओं के 55 किग्रा वर्ग में अपना अभियान शुरू करेंगी।

बॉक्सिंग में साक्षी चौधरी महिलाओं के 51 किग्रा वर्ग में फिलीपींस की आइरा विलेगास से भिड़ेंगी। जादुमणि सिंह मंडेंगबाम पुरुषों के 55 किग्रा वर्ग में नेपाल के चंद्र बहादुर थापा के खिलाफ उतरेंगे।

22 सितंबर को भारत का पूरा शेड्यूल

  • 5:30 AM: सेपकटकरा, भारत बनाम मलेशिया
  • 5:30 AM: सॉफ्ट टेनिस
  • 6:00 AM: महिला बैडमिंटन क्वार्टर फाइनल, भारत बनाम जापान
  • 6:15 AM: 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन
  • 6:29 AM: वुशु नानक्वान फाइनल
  • 6:30 AM: शूटिंग स्कीट क्वालिफिकेशन
  • 6:30 AM: महिला टेबल टेनिस राउंड ऑफ 16
  • 7:15 AM: पुरुष कबड्डी, भारत बनाम दक्षिण कोरिया
  • 8:30 AM: महिला बॉक्सिंग 51 किग्रा
  • 9:00 AM: पुरुष टेबल टेनिस राउंड ऑफ 16
  • 10:30 AM: महिला क्रिकेट फाइनल, भारत बनाम श्रीलंका
  • 11:30 AM: पुरुष बैडमिंटन क्वार्टर फाइनल
  • 3:30 PM: पुरुष हॉकी, भारत बनाम श्रीलंका

इसके अलावा भारतीय खिलाड़ी फेंसिंग, तैराकी, घुड़सवारी, ई-स्पोर्ट्स, सॉफ्ट टेनिस, कलात्मक जिम्नास्टिक्स और अन्य स्पर्धाओं में भी हिस्सा लेंगे। कुल मिलाकर 22 सितंबर भारतीय दल के लिए कई पदक मुकाबलों और महत्वपूर्ण क्वार्टर फाइनल का दिन रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *